हॉकी विश्व लीग: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हारा भारत
बारिश ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में हॉकी विश्व लीग फाइनल के सेमीफाइनल में भारत से जश्न मनाने का मौका छीन लिया।
ओलंपिक चैंपियन अर्जेटीना के खिलाफ विषम परिस्थितियों में भारत को 0-1 से संघर्षपूर्ण हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गया।
बारिश और तेज हवा की मौजूदगी में स्टेडियम लोगों से भरा था। हालांकि, उन्हें कलिंग स्टेडियम के मैदान पर पानी भर जाने और भारत की हार की वजह से निराश होना पड़ा।
अर्जेटीना ने अपने एकमात्र पेनाल्टी कॉर्नर का पूरा फायदा उठाया। गोंजालो पेइलाट ने 17वें मिनट में गोल दागकर अर्जेटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई, जिसे उसने तीसरे और चौथे क्वार्टर में बनाए रखा।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
07 August, 2024
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
11 September, 2023
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
10 September, 2023
