साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हरा भारत ने बनाई सीरीज में 2-0 की लीड
भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर रविवार (4 फरवरी) को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने युजवेंद्र चहल (22/5) और कुलदीप यादव (20/3) के दम पर मेजबान टीम को उसके घर में न्यूनतम स्कोर 118 रनों पर समेटा। मामूली टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 20.3 ओवरों में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 26 रनों पर ही रोहित शर्मा (15) का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली (46) और शिखर धवन (51) ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी।
इसके साथ ही भारत ने छह मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। डरबन में खेले गए पहले मैच में भारत ने मेजबान टीम को छह विकेट से हराया था।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
07 August, 2024
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
11 September, 2023
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
10 September, 2023
