कश्मीर पर मलेशिया और तुर्की के बयान की भारत ने निंदा की
भारत ने कश्मीर मुद्दे पर तुर्की और मलेशिया के बयान की कड़ी निंदा करते हुए देश के आंतरिक मुद्दे से जुड़े विषय पर इन दोनों के बयान को तथ्य से परे बताया और मित्रतापूर्ण संबंधों की ओर ध्यान दिलाते हुए उनसे ऐसे बयान देने से बचने को कहा है।
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ''जम्मू कश्मीर को लेकर हाल का भारत का निर्णय पूरी तरह से आंतरिक मामला है।''
दरअसल संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने आरोप लगाया था कि भारत ने जम्मू कश्मीर पर हमला बोला और क़ब्ज़ा किया। उन्होंने नई दिल्ली से पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने को कहा। तुर्की ने भी कश्मीर की स्थिति पर भारत की कड़ी आलोचना की थी।
RELATED NEWS
