इंडिया ओपन सुपर सीरिज: सिंधु ने सायना को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं
ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु ने दिग्गजों के मुकाबले में हमवतन साइना नेहवाल को सीधे गेम में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सिंधु ने अपनी सीनियर को 21-16, 22-20 से हराया। अब वह सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की सुंग जि हयून से खेलेगी। लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना और सिंधु इससे पहले सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे और 2014 सैयद मोदी टूर्नामेंट में साइना ने वह मैच सीधे गेम में जीता था।
इस साल की शुरुआत में प्रीमियर बैडमिंटन लीग में उनका सामना हुआ जिसमें सिंधु ने जीत दर्ज की। इंडियन बैडमिंटन लीग 2013 में साइना ने सिंधु को हराया था। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की सुंग जि हयून ने गत चैम्पियन पांचवीं वरीयता प्राप्त रेत्चानोक इंतानोन को 21-16, 22-20 से मात दी। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची ने पूर्व ऑल इंग्लैंड चैम्पियन नोजोमी ओकुहारा को 21-13, 11-21, 21-18 से हराया।
पुरुष एकल में दो बार के उपविजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने चीनी ताइपै के जू वेइ वांग को 19-21, 21-14, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
