रूस का प्लेन सीरिया में क्रैश, 32 लोगों की मौत
मंगलवार को रूस का यात्री वाहक विमान सीरिया में क्रैश हो गया। इस विमान दुर्घटना में प्लेन में मौजूद सभी 32 लोगों की मौत हो गई है।
इस बात की पुष्टि रूस के रक्षा विभाग के हवाले से वहां की न्यूज़ एजेंसी ने की है। मरने वालों में 26 यात्रियों समेत चालक दल के छह सदस्य हैं।
रूसी मीडिया की ख़बरों के अनुसार, ये दुर्घटना सीरिया के तटीय शहर लताकिया के पास हुई। शुरुआती ख़बरों के अनुसार, रूस का ये विमान खमेमिम एयरबेस पर उतरते हुए हादसे का शिकार हुआ।
RELATED NEWS
