अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कई रॉकेट दागे गए, गोलीबारी जारी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल मंगलवार को उस वक्त दहल उठा जब कम से कम 9 रॉकेट वहां के राजनयिक इलाके के पास दागे गए। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच सिटी के ओल्ड क्वार्टर में गोलीबारी हुई है।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रेका खाना जिले में इदगाह मस्जिद के ऊपर हेलीकॉप्टर और भारी धुआं देखा जा सकता है। इसके साथ ही, काबुल स्टेडियम के पास सुरक्षाबलों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है।
आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया, सुबह आतंकियों के एक संगठन ने रेका खाना में एक इमारत को अपने कब्जे में ले लिया और काबुल पर रॉकेट से कई हमले किए। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच लड़ाई जारी है। दो लोग इसमें घायल हुए है।
RELATED NEWS
