खेल मंत्रालय ने आईओए की मान्यता बहाल की
भारतीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) पर तुरंत प्रभाव से निलंबन हटा दिया क्योंकि उसने आलोचनाएं झेलने के बाद सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया।
खेल मंत्रालय ने कहा कि आईओए पर 30 दिसंबर को लगा निलंबन हट रहा है क्योंकि उसने कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने की गलती स्वीकार कर ली है।
खेल मंत्रालय ने बयान में कहा कि सरकार ने तुरंत प्रभाव से आईओए की मान्यता पर से निलंबन हटाने का फैसला किया है क्योंकि इसने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए अभय सिंह चौटाला और सुरेश कलमाड़ी को आईओए के आजीवन अध्यक्ष बनाने के अपने पहले के फैसले को पलटने का निर्णय किया है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद देश (भारत) में खेल और विकास के व्यापक हित को देखते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल मंत्रालय ने आईओए की मान्यता पर 30 दिसंबर 2016 को लगा निलंबन हटाने का फैसला किया है।
आईओए के अध्यक्ष एन रामचंद्रन ने मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि अगर मंत्रालय ने निलंबन हटा दिया है तो यह आईओए के लिये अच्छी खबर है। जहां तक मेरा संबंध है, अगर सरकार निलंबन हटाती है तो मैं मंत्रालय का शुक्रगुजार हूं।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
