धौनी की कप्तानी छोड़ने से सुनील गावस्कर खुश
महेंद्र सिंह धौनी अब भारत के 'कैप्टन कूल' नहीं रह गए हैं। उन्होंने बुधवार को वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी।
भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को खुशी है कि धौनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है।
गावस्कर ने एक न्यूज चैनल पर कहा, ''अगर उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले लिया होता तो फिर उनकी वापसी के लिए उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला व्यक्ति होता।
एक खिलाड़ी के रूप में वह अब भी विस्फोटक है। वह एक ओवर में मैच का पासा पलट देता है। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सख्त जरूरत है। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में बने रहने का फैसला किया।''
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
07 August, 2024
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
11 September, 2023
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
10 September, 2023
