टीम 2 रन पर ऑल आउट हुई, 1 गेंद में हासिल हुआ लक्ष्य
नगालैंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम महज 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। केरल स्थित गुंटूर के जे के सी कॉलेज मैदान पर खेले गए बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे सुपर लीग मैच में यह कारनामा हुआ।
नगालैंड के ये दो रन 17 ओवर की बल्लेबाजी में बने। जिसमें बल्ले से एक रन आया, जबकि एक रन एक्स्ट्रा का था। पूरी पारी के दौरान 9 बल्लेबाज शून्य पर लौटीं और जब केरल की टीम जवाबी पारी खेलने आई, तो पहली ही गेंद पर, जो वाइड थी, चौका ठोंककर मैच जीत लिया।
इसके साथ ही चेज करते हुए सबसे कम गेंदों में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड केरल की टीम ने बना डाला।
इससे पहले नेपाल की टीम ने म्यांमार के खिलाफ अगस्त 2006 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ए सी सी) ट्रॉफी मुकाबले में दो गेंदों में मैच जीता था। तब म्यांमार की टीम 10 रन पर सिमट गई थी।
RELATED NEWS
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर, भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा?
07 August, 2024
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
जोकोविच ने यूएस ओपन जीता, 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार बने
11 September, 2023
भारत अंडर-16 सैफ चैंपियन बना
10 September, 2023
