अमेरिकी प्रतिनिधिसभा ने रोहिंग्या के प्रति हिंसात्मक रवैया अपनाने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया
अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ जातीय हिंसा की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया है और म्यांमार के रखाइन सूबे में तुरंत मानवीय सहायता बहाल करने का आग्रह किया है।
प्रस्ताव में म्यांमार सेना और सुरक्षाबलों की बर्बर कार्रवाई की निंदा की गई है और तुरंत हिंसा रोकने को कहा गया है। म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची से देश को नैतिक नेतृत्व प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
RELATED NEWS
