कोविड-19 के लिए दुनिया की तैयारी पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की होगी नजर
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 संक्रमण को लेकर दुनिया भर के देशों के रिस्पांस की समीक्षा के लिए पैनल का गठन किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने जिनेवा में कहा कि रिव्यू पैनल की अध्यक्षता न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री हेलन क्लार्क और लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलन जॉनसॉन सरलीफ़ करेंगे। इसे इंडिपेंडेंट पैनल फ़ॉर पैनेडिमिक प्रीपेयर्डनेसे एंड रिस्पांस कहा जाएगा।
डॉ. ट्रेडोस ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया को आपसी सहयोग बढ़ाने की ज़रूरत है ताकि हम लोग मिलकर लाखों लोगों की ज़िंदगी बचा सकें और इस महामारी पर अंकुश लगा पाएं।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन दबाव में हैं क्योंकि अमरीका लगातार डब्ल्यूएचओ पर आरोप लगाता रहा है कि संगठन ने समय रहते यानी चीन में संक्रमण फैलते वक्त उचित भूमिका अदा नहीं की। अमरीका ने डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया है।
डब्ल्यूएचओ ने रिव्यू पैनल के गठन की घोषणा मई महीने में की थी। यह पैनल महामारी को लेकर ना केवल डब्ल्यूएचओ की तैयारियों का जायज़ा लेगा बल्कि अलग अलग देशों की कोशिशों का भी आकलन करेगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में अमरीका ने आधिकारिक तौर पर डब्ल्यूएचओ से अलग होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी है।
RELATED NEWS
