2 जी घोटाला फैसला: स्टालिन ने कहा, द्रमुक को खत्म करने की सोची-समझी योजना थी
द्रमुक के कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में उनकी पार्टी के नेताओं ए राजा और कनिमोझी को बरी करने के अदालत के फैसले को ऐतिहासिक बताया। अपनी बहन कनिमोझी और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा सहित सभी आरोपियों के बरी होने पर प्रसन्नता जताते हुए स्टालिन ने आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक दल (द्रमुक) का अपमान करने और उसे खत्म करने की सोची-समझी योजना थी।
इस मामले के सभी 19 आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले के बाद संवाददाताओं से बातचीत में स्टालिन ने कहा, ''ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है।''
वर्ष 2009 में दर्ज किए गए मुकदमे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक पार्टी का अपमान करने और (देश के) राजनीतिक इतिहास से पार्टी (द्रमुक) का नामोनिशान मिटाने की योजना थी।''
उन्होंने कहा, ''यह खुशी की बात है कि सभी लोग बरी हो गए हैं।''
अदालत के फैसले के बाद स्टालिन ने मिठाइयां बांटीं। सीआईटी कालोनी स्थित कनिमोझी के आवास के बाहर द्रमुक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
RELATED NEWS
