भारत में मार्च 2019 तक 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे, नोटबंदी जैसे हालात पैदा होने का खतरा बढ़ा
भारत में उद्योग संगठन कान्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (कैटमी) ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नकदी प्रबंधन योजनओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे।
अगर देश में इतनी बड़ी संख्या में एटीएम बंद होते हैं तो लोगों को कैश निकालने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही लाखों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा उत्पन्न हो सकता है क्योंकि आमतौर पर एक एटीएम से एक से दो लोगों को रोजगार मिलता है।
कैटमी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में इस समय तकरीबन दो लाख 38 हजार एटीएम हैं जिनमें से एक लाख ऑफ-साइट और 15,000 से अधिक व्हाइट लेबल एटीएम समेत 1 लाख 13 हजार एटीएम बंद हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए विनियामक दिशानिर्देश, नकदी प्रबंधन मानकों की हालिया शर्तें और कैश लोडिंग की कैसेट स्वैप पद्धति के कारण संगठन को बाध्य होना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कदम से उद्योग में भारी बेकारी भी आएगी जो पूरी अर्थव्यवस्था में वित्तीय सेवाओं के लिए हानिकारक होगी।
RELATED NEWS
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
सीओपी28 जलवायु सम्मेलन में हुआ समझौता ने विकासशील देशों की चिंता बढ़ाई
राहुल गांधी ने कहा, वो और उनकी पार्टी अदानी की आलोचना क्यों करती है?
भारत में फ़ेक ऑनलाइन रिव्यूज़ पर रोकथाम के लिए सरकार ने नियम बनाए
अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन को तबाह करना चाहता है: रूस
एसबीआई ने भारत का आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया
