एएनआई ने गलती मानी, कश्मीर के पुंछ के मुगल रोड पर कोई हादसा नहीं हुआ है
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक सड़क हादसे की खबर झूठ निकली।
समाचार एजेंसी एएनआई ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि मुगल रोड पर बस अंसतुलित होकर गिर गई। बस में मौजूद बच्चे राजौरी के मंजाकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
वहीं डीडी न्यूज के अनुसार, हादसे में कम से कम 38 बच्चों की मौत हुई।
हालांकि एएनआई ने ट्विटर पर सफाई जारी करते हुए कहा है कि ''यह समाचार गलत है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा दी गई शुरुआती रिपोर्ट्स गलत थीं। पुंछ के मुगल रोड पर कोई हादसा नहीं हुआ है।''
RELATED NEWS
