कश्मीर में बस हादसे में कम से कम 38 बच्चों की मौत: एएनआई और डीडी न्यूज
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक सड़क हादसे में कम से कम 38 बच्चों की मौत की खबर है।
एएनआई के अनुसार, मुगल रोड पर बस अंसतुलित हो गई। बस में मौजूद बच्चे राजौरी के मंजाकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
डीडी न्यूज के अनुसार, हादसे में कम से कम 38 बच्चों की मौत हुई है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
वहीं, मध्य प्रदेश के नीमुच जिले में एक सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। तीथयात्रियों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बड़ागांव थाना क्षेत्र में तीव्र गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर से झांसी की ओर जा रही कार (उप्र 93 एक्यू 2122) झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित हो गई और तीव्र गति में पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त में एक की पहचान वासिद हुसैन के रूप में हुई है। दूसरे की शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही है।
वहीं, नई दिल्ली में एक कालोनी में ट्रकों को ले जाने को लेकर हुए विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया और इसमें गोली चल गई। मामले में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना बुधवार रात हुई जब दक्षिण दिल्ली में वसंत कुंज निवासी 39 वर्षीय हरपाल ने विनोद खत्री से भवन निर्माण सामग्री से भरे ट्रकों को कालोनी के रास्ते से नहीं ले जाने के लिए कहा। उनका कहना था कि इससे सड़क को क्षति पहुंच सकती है।
पुलिस ने कहा, ''इसके बाद रात में खत्री अपने पुत्र और लगभग 15 अन्य लोगों के साथ लाठियों, लोहे की छड़ों और बंदूकों से लैस होकर आया। इन लोगों ने हरपाल पर हमला किया और उसे गोली मारने की कोशिश की।''
RELATED NEWS
