बीएचयू: छात्राओं का आंदोलन हुआ उग्र, हिंसक झड़पों में कई घायल
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छेड़खानी के ख़िलाफ़ छात्राओं का आंदोलन उग्र हो गया है। शनिवार देर शाम पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को धरनास्थल से हटाया जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं।
कई वाहनों को आग लगा दी गई है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
पुलिस ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में सर्च अभियान भी चलाया है।
छात्र आंदोलन के हिंसक होने के बाद यूनिवर्सिटी को दो अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया।
लाठीचार्ज के बाद गुस्साए छात्रों ने कई वाहनों को आग लगा दी जिसमें पुलिस और पत्रकारों के वाहन भी शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों के साथ भी छात्रों की झड़पें हुई हैं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्राओं ने छेड़खानी के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू किया था।
छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम नहीं है और छेड़छाड़ आम बात है।
छात्राओं का ये भी आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छेड़खानी की शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाए छात्राओं पर ही सवाल उठाता है।
RELATED NEWS
