निर्वाचन आयोग ने जयललिता के वीडियो के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगाने को कहा
तमिलनाडु में आर के नगर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने चेन्नई के एक अस्पताल में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के एक वीडियो के टेलीविजन चैनलों पर प्रसारण और समाचार पत्रों से प्रकाशित करने पर रोक लगाने को कहा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कल उप चुनाव कराए जाएंगे।
एक विज्ञप्ति में अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव पर असर डाल सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रसारण जन प्रतिनिधितत्व कानून 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है जिसमें मतदान से 48 घंटे पहले टेलीविजन पर किसी भी चुनाव संबंधी सामग्री के प्रसारण पर रोक है।
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना डी एम के ने दिवंगत जे जयललिता के अस्पताल के एक कथित वीडियो के प्रसारण के लिए शशिकला परिवार की कड़ी आलोचना की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मत्स्य मंत्री डी जयकुमार ने कहा कि यह षडयंत्र है और कल होने वाले उप चुनाव को देखते हुए यह एक निंदनीय कार्रवाई है।
RELATED NEWS
