अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 14 लोगों की मौत

भारत में अरुणाचल प्रदेश के पापम में भारी बारिश के चलते तबाही की खबर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज हवा और बारिश के चलते वहां भूस्खलन हुआ है, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

बता दें कि बीते माह ही 19 जून को भी अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई थी। जब आर्मी जवानों ने अरुणाचल प्रदेश के भालुकपोंग के पास एक भूस्खलन स्थल से 70 महिलाओं और 50 बच्चों सहित सोमवार को कुल 200 लोगों को बचा लिया था। उस इलाके में मौजूद सेना की टुकड़ी के कमांडर, चिकित्सा अधिकारी और दो जेसीओ और  20 अन्य कर्मियों के साथ भूस्खलन स्थल के लिए रवाना हुए थे। जहां पर जवानों की टुकड़ी ने घाटी व नदी की तलहटी के रास्ते भूस्खल के चारों ओर एक रास्ता तैयार किया, और इस तरह सोमवार सुबह 11 बजे फंसे नागरिकों को वहां से निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि लोगों को वहां से सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया। इससे पहले 1 जून को भी राज्य में भूस्खलन की घटना सामने आई थी। भूस्खलन की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल भी हो गए थे। भूस्खलन अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में हुआ है। इस दौरान कम से कम 5 लोगों की मौत और कईयों के घायल होने की खबर थी।