हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने 40 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया, बीजेपी को मिलीं 25 सीटें

भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं।

कांग्रेस ने इन 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल कर लिया है।

वहीं बीजेपी ने 25 सीटें जीती हैं।

इन चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है।

अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 43.90 प्रतिशत वोट मिले हैं तो बीजेपी को 43 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी को 1.10 प्रतिशत वोट मिले हैं।