मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली

मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा चुनावों में 40 में से 13 सीटें जीतने के बावजूद छोटी पार्टियों के समर्थन से भाजपा गोवा में सरकार बना रही है। उसे महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ ही निर्दलीयों का भी समर्थन मिला है।

हालांकि कांग्रेस को 17 सीटें मिली थी, लेकिन सरकार बनाने के लिए राज्‍यपाल के बुलावे के इंतजार करना उसे भारी पड़ गया।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद मनोहर पर्रिकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के बाद समर्थन था तो वे लोग गवर्नर के पास क्यों नहीं गए थे।

बीजेपी को समर्थन देने वाले आठ विधायकों में से सात को मंत्रीपद दिया गया है।

फिर पांडुरंग मडकैकर ने शपथ ली। वह परिवहन मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में कांग्रेस छोड़ी थी।

उनके बाद रोहन खाउंते ने शपथ ली। वह निर्दलीय विधायक हैं। वह गोवा के लिए क्रिकेट और फुटबॉल भी खेल चुके हैं।

अगला नंबर मनोहर अजगांवकर का था। मनोहर MGP से हैं। वह पहले कांग्रेस और बीजेपी में भी रह चुके हैं।

उनके बाद विजय सरदेसाई ने शपथ ली। उनका जन्म अर्जंटीना में हुआ है।

मनोहर के बाद सबसे पहले सुदिन धवलीकर ने शपथ ली। वह 2016 में ही बीजेपी छोड़कर MGP में शामिल हुए थे।

मनोहर पर्रिकर को दो बार शपथ लेनी पड़ी। दरअसल, पर्रिकर ने पहले मंत्री बोल दिया था जिसके बाद नितिन गड़की ने उनको रोका, फिर पर्रिकर फिर से शपथ लेने के लिए गए। पहले उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, फिर सीएम पद की।