जुनैद को श्रद्धांजलि देना चाहती थी संसद की अल्पसंख्यक समिति, बीजेपी मंत्री नहीं माने
भारत में भीड़ की बर्बरता के शिकार हुए लोगों को संसदीय अल्पसंख्यक सलाहकार समिति के 6 सदस्य श्रद्धांजलि देना चाहते थे, मगर केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के केंद्रीय मंत्री तैयार नहीं हुए।
एएनआई के अनुसार, बीफ खाने वाला कहकर ट्रेन में जुनैद की हत्या से लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुईं घटनाओं पर संसदीय समिति श्रद्धांजलि देना चाहती थी। समिति के 6 सदस्यों ने इसकी इच्छा जाहिर की, मगर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी इस पर सहमत नहीं हुए जिसके बाद 6 सदस्यों ने संसद परिसर में हुई बैठक का बहिष्कार कर दिया।
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को इस बात को खारिज कर दिया कि देश के अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना पनपी है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ''मुझे नहीं लगता कि अल्पसंख्यकों में डर या असुरक्षा की भावना है।''
उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में स्वघोषित गो-रक्षकों द्वारा की जा रही हिंसा की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा, ''लेकिन जो कुछ भी हो रहा है, चाहे व आपराधिक कृत्य हो या आपराधिक साजिश, उसे किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।''
बीजेपी नेता ने कहा, ''हम उन्नति के साथ विश्वास के माहौल को बढ़ावा देते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं।''
RELATED NEWS
