सरकारी बैंको में जमा लोगों का पैसा सुरक्षित है: वित्तमंत्री
भारत के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने लोकसभा को आश्वासन दिया है कि सरकारी बैंको में जमा लोगों का पैसा सुरक्षित है और इस बारे में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए।
लोकसभा में वर्ष 2017-18 के लिए अनुपूरक मांग पर बहस के जवाब में जेटली ने कहा कि प्रस्तावित वित्तीय संकल्प और जमा बीमा विधेयक पारित होने पर लोगों का पैसा पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
वित्तमंत्री ने इन आरोपों का खंडन किया कि वस्तु और सेवाकर-जीएसटी लागू होने से राज्यों को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
RELATED NEWS
