मुरादाबाद: लव मैरिज करने पर परिवार ने महिला को मार डाला
- By न्यूज़ ब्यूरो --
- 24 June 2017 --
- 580 Views
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हॉनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां अपनी पसंद से शादी करने वाली एक महिला को उसी के परिवार वालों ने आग के हवाले कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। जलती हुई भाभी को देख ननद भी बचाने आई और आग में झुलस गई।
मुरादाबाद के एसपी (सिटी) आशीष श्रीवास्तव ने कहा, ''एक आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।''
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के आंवला घाट गांव का है।
गुल्फशा ने तीन साल पहले पड़ोस के ही साकिब से प्रेम विवाह किया था। गांव में महज दो सौ मीटर से कम दूरी पर दोनों के घर थे। गैर बिरादरी में शादी करने से गुस्साए मायके वालों ने महिला को उसी के ससुराल में जाकर मार डाला। ससुराल वालों का आरोप है कि वो पहले भी उसपर हमला कर चुके थे।
RELATED NEWS
हाथरस गैंग रेप: सीबीआई ने दलित लड़की के गैंग रेप और हत्या की बात मानी, चार्जशीट दायर
18 December, 2020
598
किसी अन्य धर्म का जीवन साथी चुनने की आज़ादी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला क्या है?
27 November, 2020
626
भारत में अंतर-धार्मिक शादी के हंगामे पर विदेशी मीडिया की प्रतिक्रिया क्या है?
26 November, 2020
609
उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई, रात 10 बजे से 13 जुलाई, सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन
09 July, 2020
633
कोरोना संक्रमण: क्या उत्तर प्रदेश की अफ़रा-तफ़री को रोका जा सकता था?
09 April, 2020
720
नागरिकता संशोधन क़ानून: उत्तर प्रदेश में उथल-पुथल, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन
17 December, 2019
810
भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस पटरियों पर दौड़ने लगी
05 October, 2019
698