नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए हुई : राहुल गांधी
भारत में नोटबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम प्रेस कांफ्रेंस कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए कि जब बेरोजगारी जैसे मुद्दे बरकरार हैं तो उन्होंने नोटबंदी जैसा गहरा घाव क्यों दिया? राहुल ने कहा कि नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई।
राहुल गांधी ने कहा, ''नोटबंदी का उद्देश्य काफी साफ था। यह पीएम मोदी के दोस्तों की मदद करने के लिए की गई थी। नोटबंदी कोई गलती से नहीं की गई थी, यह जानबूझकर उठाया गया कदम था।'' वहीं, उन्होंने कहा कि यूपीए के शासन में एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो कि अब बढ़कर 12.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी का कोई भी नतीजा नहीं आया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है, आम आदमी से लिया गया पैसा सांठगांठ वाले पूंजीवादियों को दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि नोटबंदी करके लोगों का पैसा छीनकर 15-20 बड़े लोगों को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से छोटे और मंझोले कारोबारी खत्म हो गए। पीएम मोदी ने गरीबों, युवाओं के साथ नोटबंदी करके मजाक किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी के नोटबंदी (विमुद्रीकरण) घोटाले पर मीडिया को संबोधित किया।
प्रेस ब्रीफिंग के मुख्य अंश
- नोटबंदी ( Demonetisation) का उद्देश्य बहुत स्पष्ट था। पीएम मोदी के दोस्तों की मदद करना था। नोटबंदी एक गलती नहीं थी, यह एक जानबूझकर उठाया गया कदम था।
- यूपीए सरकार के दौरान, एनपीए 2.5 लाख करोड़ रुपये थे। अब यह 12.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
- राफेल एक स्पष्ट मामला है। अनिल अंबानी ने कभी विमान नहीं बनाया। उन पर 45000 करोड़ रुपये के ऋण है और उन्होंने राफेल सौदे से कुछ दिन पहले ही कंपनी खोला था।
- एचएएल पिछले 70 सालों से विमान बना रहा है। 520 करोड़ रुपये का एक विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा गया, क्यों?
- पूरा देश जानना चाहता है कि मोदी और अनिल अंबानी के बीच क्या सौदा हुआ था? यह स्पष्ट करने के लिए संयुक्त संसदीय समिति लाया जाना चाहिए।
RELATED NEWS
