राहुल गाँधी ने बीजेपी और मोदी से पूछा, मसूद अज़हर को किसने रिहा किया था
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के हावेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने राफ़ेल के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश को दो हिस्सों में बांटकर देखती है। एक तरफ अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी जैसे लोग हैं, दूसरी तरफ़ किसान, मजदूर। हम ऐसा देश चाहते हैं, जहां सबको न्याय मिले।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि पीएम मोदी देश की जनता के चौकीदार नहीं हैं, बल्कि वे अपने मित्र को फ़ायदा पहुंचाने वाले चौकीदार हैं।
उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये सवाल पूछा कि जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अज़हर को किसने रिहा किया था।
RELATED NEWS
