गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्त होगा
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
राजनीतिक दल मतदाताओं को आकृष्ट करने के अंतिम प्रयासों में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सूरत में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी अध्य्क्ष अमित शाह कडाना, खेरालू, सिद्धपुर और देहगाम में जनसभाएं करेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह आज राजकोट में और पार्टी नेता आनंद शर्मा वडोदरा में पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
RELATED NEWS
