भारत

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

भारत में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। पर्रिकर पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज अमरीका के साथ-साथ नई दिल्ली स्थित एम्स और मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर के निधन की जानकारी दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया।

मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार में भारत के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया था और चौथी बार 14 मार्च 2017 को गोवा के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

इससे पहले वो 2000 से 2002, 2002 से 2005 और 2012 से 2014 में भी गोवा के मुख्यमंत्री रहे।

2014 से 2017 तक भारत के रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान वो उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सांसद थे।

पर्रिकर का जन्म गोवा की राजधानी पणजी से क़रीब 13 किलोमीटर दूर मापुसा में 13 दिसंबर 1955 को हुआ था।

उन्होंने मडगांव के लोयला हाई स्कूल से पढ़ाई की और आईआईटी मुंबई से 1978 में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

वो किसी भी भारतीय राज्य के विधायक बनने वाले पहले आईआईटी स्नातक थे।

आयुष्मान भारत की सच्चाई पर कांग्रेस मुख्यालय में जयराम रमेश द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

आयुष्मान भारत की सच्चाई पर कांग्रेस मुख्यालय में जयराम रमेश द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के देहरादून में परिवर्तन रैली को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के देहरादून में परिवर्तन रैली को संबोधित किया

नीरव मोदी-मोदी सरकार-पनामा पेपर्स सांठगांठ पर कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेड़ा ने एआईसीसी प्रेस वार्ता की

नीरव मोदी-मोदी सरकार-पनामा पेपर्स सांठगांठ पर कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेड़ा ने एआईसीसी प्रेस वार्ता की

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बरगढ़ में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बरगढ़ में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ बातचीत की

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ बातचीत की

आरपीएन सिंह ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया

आरपीएन सिंह ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के कोझीकोड में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के कोझीकोड में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : स्मृति ईरानी के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्तिसिंह गोहिल द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

लाइव : स्मृति ईरानी के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्तिसिंह गोहिल द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता