मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कबीर धाम, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कबीर धाम, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खारसिया, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खारसिया, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जनजगीर चंपा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के जनजगीर चंपा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बलोडा बाजार, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बलोडा बाजार, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया 

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महासामुंड, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया

लाइव: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महासामुंड, छत्तीसगढ़ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया 

आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही : कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दो दिन पहले जारी अपने वचन-पत्र में पार्टी ने या उन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि न ही इस तरह की उनकी कोई मंशा है।

कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस तरह के मुद्दों को हवा देकर जनता को भ्रमित करना चाहती है, ताकि हमारे वचन-पत्र के जनहितैषी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

उन्होंने कहा, ''मैंने या कांग्रेस पार्टी ने कभी नहीं कहा कि हम आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएंगे।''

कमलनाथ ने कहा, ''सरकारी स्थानों को छोड़कर आरएसएस को शाखाएं लगाने की पूरी छूट है।''

उन्होंने कहा कि यह जनता तय करेगी कि आरएसएस सामाजिक संगठन है या राजनीतिक। हम इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बारे में सुझाव आए थे कि आदिवासी छात्रावासों एवं अन्य सरकारी स्कूलों में, जहां आरएसएस की शाखाएं लग रही हैं, वहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके बाद हमने अपने वचन-पत्र में इस बिंदु को शामिल किया।

छत्तीसगढ़ : चुनाव से पहले नक्सलियों का सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में नक्सलियों द्वारा किए गए छह आई ई डी ब्लास्ट में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह शहीद हो गए। वहीं बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एजेंसी को फोन पर बताया कि बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में एसटीएफ का एक दल गश्त पर था। यह दल जब क्षेत्र में था तभी नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां काली वर्दी में एक नक्सली का शव, एक बंदूक और अन्य सामान मिला। उन्होंने बताया कि इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से बीएसएफ का एक उप निरीक्षक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ का दल गश्त के लिए निकला था। दल जब कटटाकाल और गोमे के मध्य में था तभी नक्सलियों ने कोयाली बेडा के गोम और गट्टाकल गांव के बीच छह आई ई डी ब्लास्ट किए। इस घटना में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया है तथा घायल पुलिसकर्मी को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है तथा पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। पहले चरण के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान होगा। अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में चुनाव प्रचार किया। उम्मीदवार अब केवल व्यक्तिगत प्रचार और घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे।

राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और राजनांदगांव के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवंबर को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, केसकाल, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। वहीं खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

मध्यप्रदेश में सत्ता में आए तो सरकारी दफ्तरों में आरएसएस की शाखा नहीं लगेगी : कांग्रेस

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा-पत्र में पार्टी का नरम हिन्दुत्व वाला चेहरा पेश करने का प्रयास किया गया है। इसलिए भगवान राम, नर्मदा, गौवंश और गौमूत्र का उल्लेख किया गया है।

कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर वो सत्ता में आए तो सरकारी दफ्तरों और परिसर में आरएसएस की शाखा नहीं लगेगी। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह सरकारी फैसला वापस ले लेगी जिसमें सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस की शाखा में जाने की इजाजत दी गई थी।

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा पत्र (वचन पत्र) में सत्ता में आने पर चित्रकूट से शुरू होने वाले राम पथ गमन (भगवान राम द्वारा वनवास के दौरान तय किया गया रास्ता) का मध्य प्रदेश की सीमा तक निर्माण करने का भी वादा किया है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश की जीवनरेखा पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए मां नर्मदा न्यास अधिनियम लाकर नर्मदा नदी के परिक्रमा पथ पर 1100 करोड़ रुपयों की लागत से विश्रामस्थलों के निर्माण करने की भी घोषणा की गई है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला खोलने और चिन्हित इलाकों में गो अभ्यारण्य बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा गोशाला के गोबर, खाद, कण्डा, गौमूत्र एवं अन्य वस्तुओं का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन करने तथा दुर्घटना में घायल गायों का उपचार एवं मृत गायों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है।

कांग्रेस ने कहा है कि बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षाओं में पिछले 10 सालों में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का शुल्क वापस लौटाए जाएंगे और सूबे में भर्ती घोटाले के लिए कुख्यात व्यापमं को बंद करने का वादा किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी ने कहा, सत्ता में आए तो बीजेपी के किए वादों को भी पूरा करेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध है, लेकिन लोग गरीब हैं। आपके पास जल, जंगल और खदान जैसे प्राकृतिक संसाधन है, लेकिन छत्तीसगढ़ भारत का सबसे गरीब राज्य है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ते हैं, लेकिन जब वह छत्तीसगढ़ आते है, तो वह भ्रष्टाचार की बात नहीं करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह चाहते हैं कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पांच सालों में कृषि का केन्द्र बन जाएं और देश को खाना, फल और सब्जियां मुहैया कराए।

राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''पिछले चार-पांच सालों में केन्द्र सरकार ने 15 सबसे धनी लोगों को 3.5 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि देश में मनरेगा योजना चलाने के लिए सालाना 35,000 करोड़ रुपये की जरूरत होती है, उन्होंने उस राशि का दस गुना धन 15 चुनिंदा उद्योगपतियों का माफ कर दिया है।''

राहुल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राजकोष की चाभी 15 चुनिंदा लोगों को दे दी है, लेकिन कांग्रेस यह चाभी किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और आदिवासियों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 15 साल के शासन में 40 लाख युवा बेरोजगार हैं, आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को दी जा रही है, शिक्षकों के पद खाली, अधिकांश भूमि में कोई सिंचाई सुविधाएं नहीं है। अन्य राज्यों के लोगों को यहां रोजगार दिया जा रहा है। हम इसे रोक देंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों को नौकरियां मिलेंगी और भूमिहीन लोगों को भूमि देंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने उद्योगपति मित्रों को 3,50,000 करोड़ रुपये दिए, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। हमने पंजाब के किसानों के लिए ऋण छूट का वादा किया था। हमने यह किया है।

राहुल ने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ करेंगे और बीजेपी ने भी जो वादे किए हैं, उनको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि लाखों युवक बेरोजगार हैं, किसानों को उनकी फसल का सही पैसा नहीं मिल रहा है। बस्तर में कोई इंड्रस्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हम जीते तो हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलेंगे जिससे आपके बेटे और बेटियों को रोजगार मिलेगा।

गौरतलब है कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।