राजस्थान

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डूंगरपुर, राजस्थान में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डूंगरपुर, राजस्थान में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूंदी, राजस्थान में जन संकल्प रैली को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूंदी, राजस्थान में जन संकल्प रैली को संबोधित किया 

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के सूरतगढ़ में जन संकल्प रैली को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के सूरतगढ़ में जन संकल्प रैली को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में किसान रैली को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जयपुर, राजस्थान में किसान रैली को संबोधित किया

लाइव: राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गेहलोत और उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह

लाइव: राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गेहलोत और उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के शपथ ग्रहण समारोह

अशोक गेहलोत, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री पर एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

अशोक गेहलोत, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री पर एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत : सोनिया गांधी

भारत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी शासित तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर ख़ुशी  जाहिर करते हुए कहा कि यह बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि इन तीन राज्यों में मुख्यमंत्रियों का चयन सुगमता से किया जाएगा। राहुल ने कहा, ''हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हरा दिया है, मुख्यमंत्रियों को लेकर कोई मुद्दा नहीं होगा। यह सुगमता से किया जाएगा।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष से यह पूछा गया था कि हिन्दी पट्टी के इन तीन राज्यों में पार्टी के मुख्यमंत्री कौन-कौन होंगे, जिसके जवाब में राहुल ने यह बात कही। राजस्थान में पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। वहीं, छत्तीसगढ़ में टी एस सिंह देव, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री चरणदास महंत, प्रदेश पार्टी प्रमुख भूपेश बघेल और ओबीसी नेता ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बन रही सरकार; बीजेपी सत्ता से बाहर

भारत के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीगसढ़ में जीत हासिल की है। कांग्रेस तीनों ही राज्य में सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं और उसे सरकार बनाने के  लिए एक सीट की जरूरत है। वहीं बीजेपी को 73 सीटों पर जीत हासिल हुई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है और उसे सरकार बनाने के लिए दो सीटों की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए समर्थन देगी। मध्य प्रदेश में बसपा को दो सीटें मिली हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साफ कर दिया है कि वह सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई है और वह दूसरी बड़ी पार्टी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत हासिल हुई है। यहां बीजेपी को 15 सीटों पर जीत मिली है और उसे पिछले चुनावों के मुकाबले 34 सीटों का नुकसान हुआ है। यहां मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मंगलवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और छत्तीसगढ़ में हार की जिम्मेदारी खुद ली थी।

मिजोरम में कांग्रेस के दस साल के शासन का अंत हो गया है। यहां एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत के साथ बहुमत प्राप्त कर लिया है। मिजोरम में एमएनएफ सरकार बना रही है।

तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस को 88 सीटों पर जीत के साथ स्पस्ट बहुमत मिला है। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार बन रही है।