एशियन गेम्स 2026: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, फ़ाइनल में पाकिस्तान से मुक़ाबला होगा
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट कंप्टीशन के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत ने गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई है।
भारत ने गुरवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके।
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। फ़ाइनल में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
RELATED NEWS
एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन: मेडल टैली में चीन टॉप पर
03 October, 2026
एशियन गेम्स: महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारत को गोल्ड
02 October, 2026
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
14 May, 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
02 May, 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
28 April, 2025
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
02 February, 2025
गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे
09 July, 2024
2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान हिजाब पहनने पर पाबंदी नहीं होगी
30 September, 2023
