बैंकों ने पेट्रोल पंपों से एमडीआर वसूलने का फैसला टाला
भारत में पेट्रोल पंप मालिकों के विरोध के बाद बैंकों ने एक प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने का फैसला कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। रविवार को देर शाम पेट्रोल पंपों मालिकों ने इस शुल्क के विरोध में सोमवार से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार नहीं करने का फैसला किया था।
सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने एमडीआर नहीं लगाने की बात कह कर स्पष्टीकरण जारी कर दिया।
दरअसल कुछ बैंकों ने पेट्रोल पंप मालिकों से एक प्रतिशत एमडीआर फीस वसूलने का फरमान सुनाया था। इस फैसले के विरोध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कहा था कि वे कार्ड से भुगतान मंजूर नहीं करेंगे।
पूरे भारत में 56 हजार से अधिक पेट्रोल पंप हैं जिनमें से 52 हजार पर पीएनबी, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की स्वाइप मशीनें चलतीं हैं।
एमडीआर का मतलब मर्चेट डिस्काउंट रेट होता है। जब भी कोई व्यक्ति किसी दुकान से कोई सामान खरीदता है और पीओएस मशीन पर कार्ड से भुगतान करता है तो दुकानदार पर यह चार्ज लगता है।
RELATED NEWS
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
सीओपी28 जलवायु सम्मेलन में हुआ समझौता ने विकासशील देशों की चिंता बढ़ाई
राहुल गांधी ने कहा, वो और उनकी पार्टी अदानी की आलोचना क्यों करती है?
भारत में फ़ेक ऑनलाइन रिव्यूज़ पर रोकथाम के लिए सरकार ने नियम बनाए
अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन को तबाह करना चाहता है: रूस
एसबीआई ने भारत का आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया
