चिदंबरम ने पीएम किसान योजना को 'वोट के लिए रिश्वत' बताया
भारत में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत करीब एक करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये का पहला इंस्टॉलमेंट दिए जाने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबरम ने रविवार को इसकी आलोचना करते हुए योजना को 'वोट के लिए रिश्वत' बताया।
पी चिदंबरम ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग इसे रोक पाने में असफल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। आज वह एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त डालेंगे।
चिदंबरम ने ट्वीट किया है, ''आज वोट के लिए नकदी दिवस है। भाजपा सरकार वोट के लिए अधिकारिक रूप से प्रत्येक कृषक परिवार को 2,000 रुपये का रिश्वत देगी।''
उन्होंने लिखा है, ''लोकतंत्र में 'वोट के लिए रिश्वत' से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। सबसे शर्मनाक यह है कि निर्वाचन आयोग वोट के लिए रिश्वत को रोकने में असफल नहीं है।'' कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अगले दो-तीन दिन में और एक करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।
RELATED NEWS
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
डीपसीक पर अमेरिकी टेक फर्म की क्या प्रतिक्रिया होगी?
सीओपी28 जलवायु सम्मेलन में हुआ समझौता ने विकासशील देशों की चिंता बढ़ाई
राहुल गांधी ने कहा, वो और उनकी पार्टी अदानी की आलोचना क्यों करती है?
भारत में फ़ेक ऑनलाइन रिव्यूज़ पर रोकथाम के लिए सरकार ने नियम बनाए
अमेरिका नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन को तबाह करना चाहता है: रूस
एसबीआई ने भारत का आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया
