नाइजीरिया: बोको हरम आत्‍मघाती हमलावरों ने बियू में 13 लोगों की हत्‍या कर दी

नाइजीरिया में संदिग्‍ध बोको हरम आत्‍मघाती हमलावरों ने बार्नों प्रांत के उत्‍तर पूर्वी कस्बे बियू में एक हमले में 13 लोगों की हत्‍या कर दी और 53 को घायल कर दिया। इस हमले में दो हमलावर भी मारे गए।

अधिकारियों ने कहा कि हमला उस समय किया गया, जब सहायता कर्मी आठ वर्ष से बोको हरम संघर्ष से पीड़ित लोगों में भोजन के पैकेट बाँट कर रहे थे।

कल के हमले में बोको हरम का हॉलमार्क देखा गया जो आत्‍मघाती हमले करता है और जिनमें अक्सर महिलाएं और लड़कियां हमलों को अंजाम देती हैं, जो भीड़ वाले सार्वजनिक स्‍थलों पर हमले करती हैं।