पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन दिए गए, फिर भी उनका दिल धड़कता रहा
अमेरिका के टेनेसी राज्य में मौत की सज़ा पाने वाली क्रिस्टा पाइक को दो बार जानलेवा इंजेक्शन दिए गए, फिर भी उनका दिल धड़कता रहा।
जानलेवा इंजेक्शन की प्रक्रिया में गड़बड़ी होने के बाद पाइक के वकीलों ने उनकी सज़ा को रोकने और उन्हें इलाज देने के लिए तुरंत याचिका दायर की।
याचिका में कहा गया, "पाइक बेहोश हो गई हैं और उनका दिल अभी भी धड़क रहा। सांस लेते समय खर्राटों की आवाज आ रही है।"
उनके एक वकील ने बीबीसी को बताया, "50 साल की पाइक को पेंटोबार्बिटल की दो सिरिंज दी गई थीं। अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"
क्रिस्टा पाइक को 1996 में 19 वर्षीय कोलीन स्लेमर की हत्या के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। हत्या के समय पाइक की उम्र 18 वर्ष थी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक़, पाइक और उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड टेडारिल शिप ने स्लेमर को पीटा, प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी थी।
तीनों की मुलाकात परेशानियों से जूझ रहे किशोरों के लिए आयोजित एक जॉब ट्रेनिंग कैंप में हुई थी।
स्लेमर की मां मार्टिनेज ने कहा कि वह चाहती थीं कि सज़ा पर अमल हो। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, "जब भी मैं इसके बारे में सोचती हूं, तो मुझे कोलीन के उस दर्द के बारे में याद आता है और लगता है कि वह उठकर भागने की कोशिश कर रही थी।"
RELATED NEWS
ईरान ने नेतन्याहू की मेजबानी को लेकर संयुक्त अरब अमीरात की आलोचना की
ट्रम्प के विनाशकारी टैरिफ के खिलाफ शी जिनपिंग का आकर्षण
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में कौन जीतेगा?
