पूर्वोत्तर भारत

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के छात्रों के साथ बातचीत की

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के छात्रों के साथ बातचीत की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के छात्रों के साथ बातचीत की

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर के छात्रों के साथ बातचीत की 

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल के ईटानगर में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल के ईटानगर में जनसभा को संबोधित किया

अरुणाचल में हिंसा: लुइज़िन्हो फलेइरो, टकम संजोय और नबाम तुकी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

अरुणाचल में हिंसा: लुइज़िन्हो फलेइरो, टकम संजोय और नबाम तुकी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

पवन खेरा ने असम में दुखद मौतों पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

पवन खेरा ने असम में दुखद मौतों पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

असम : जहरीली शराब पीने से 114 लोगों की मौत

भारत में असम के जोरहट और गुवाहाटी जिलों में जहरीली शराब त्रासदी में मृतक संख्या बढ़कर 114 हो गई है जबकि 340 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जोरहट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा बीमार हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। सोनोवाल ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उधर असम में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाये जा रहे। कांग्रेस ने असम के आबकारी मंत्री से इस्तीफे की मांग की। पुलिस के मुताबिक, गोलाघाट में पूछताछ के लिए 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 46 लोगों की मौत हो गई। 35 और लोगों ने गोलाघाट सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं तीताबोर उप-संभागीय अस्पताल में चार लोगों की मौत हो गई। गोलाघाट और जोरहाट में बड़ी संख्या में चाय बागानों के श्रमिकों ने गुरुवार रात को जहरीली शराब पी थी जिसके बाद वे बीमार पड़ गए। उसी रात 12 मजदूरों की मौत हो गई।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी शनिवार को दोनों अस्पतालों में मरीजों से मिलने गए। उन्होंने कहा कि डिब्रूगढ़ जिले के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और तेजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सोनितपुर जिले से चिकित्सकों को जोरहाट और गोलाघाट अस्पताल भेजा गया ताकि बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय देखभाल मुहैया कराई जा सके।

मंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक अनूप बर्मन के अलावा असम के स्वास्थ्य निदेशक और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक जोरहाट में हैं ताकि मरीजों को मुहैया करायी जा रही सेवाओं की निगरानी की जा सके।

असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने शुक्रवार को घटना की अपर असम डिवीजन कमिश्नर से जांच का आदेश दिया। उन्हें एक महीने  में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस सवाल पर कि घटना कैसे हुई, हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि जांच पूरी होने पर यह सामने आएगा।

असम के आबकारी मंत्री परिमल सुकलबैद्य ने विभाग के अधिकारियों की एक टीम को घटना की जांच करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि आबकारी विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताया है। राहुल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, असम के गोलाघाट में हुए इस हादसे से मुझे बेहद दुःख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। जिनका इलाज चल रहा है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो, मेरी ये कामना है।

बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत : सोनिया गांधी

भारत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी शासित तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर ख़ुशी  जाहिर करते हुए कहा कि यह बीजेपी की नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस की जीत है।

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में वापसी पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि इन तीन राज्यों में मुख्यमंत्रियों का चयन सुगमता से किया जाएगा। राहुल ने कहा, ''हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हरा दिया है, मुख्यमंत्रियों को लेकर कोई मुद्दा नहीं होगा। यह सुगमता से किया जाएगा।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष से यह पूछा गया था कि हिन्दी पट्टी के इन तीन राज्यों में पार्टी के मुख्यमंत्री कौन-कौन होंगे, जिसके जवाब में राहुल ने यह बात कही। राजस्थान में पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। वहीं, छत्तीसगढ़ में टी एस सिंह देव, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री चरणदास महंत, प्रदेश पार्टी प्रमुख भूपेश बघेल और ओबीसी नेता ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बन रही सरकार; बीजेपी सत्ता से बाहर

भारत के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीगसढ़ में जीत हासिल की है। कांग्रेस तीनों ही राज्य में सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं और उसे सरकार बनाने के  लिए एक सीट की जरूरत है। वहीं बीजेपी को 73 सीटों पर जीत हासिल हुई है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है और उसे सरकार बनाने के लिए दो सीटों की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ऐलान किया है कि वह मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए समर्थन देगी। मध्य प्रदेश में बसपा को दो सीटें मिली हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साफ कर दिया है कि वह सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई है और वह दूसरी बड़ी पार्टी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत हासिल हुई है। यहां बीजेपी को 15 सीटों पर जीत मिली है और उसे पिछले चुनावों के मुकाबले 34 सीटों का नुकसान हुआ है। यहां मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मंगलवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और छत्तीसगढ़ में हार की जिम्मेदारी खुद ली थी।

मिजोरम में कांग्रेस के दस साल के शासन का अंत हो गया है। यहां एमएनएफ ने 26 सीटों पर जीत के साथ बहुमत प्राप्त कर लिया है। मिजोरम में एमएनएफ सरकार बना रही है।

तेलंगाना में केसीआर की टीआरएस को 88 सीटों पर जीत के साथ स्पस्ट बहुमत मिला है। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार बन रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों पर मीडिया को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों पर मीडिया को संबोधित किया

चुनाव परिणामों में हेराफेरी पर मनीष तिवारी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

चुनाव परिणामों में हेराफेरी पर मनीष तिवारी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग