छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी, तेलंगाना में कांग्रेस और मिज़ोरम में ज़ेडपीएम को मिली जीत

3 नवंबर 2023 को हुए मतगणना में भारत के तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को जीत मिली है तो वहीं एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 54 सीटों पर जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 35 सीटों पर जीत मिली है। राजस्थान में भी बीजपी ने 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को हराया। कांग्रेस को राजस्थान में 69 सीटें मिली हैं।

वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी अपनी सरकार बनाए रखने में फिर से कामयाब रही। बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर जीत मिली है।

तेलंगाना में बीआरएस को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीआरएस को 39 सीटें, बीजेपी को 8 और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली हैं।

निर्वाचन आयोग की ओर से बदले गए कार्यक्रम के अनुसार मिज़ोरम में मतगणना 4 नवंबर 2023 की सुबह आठ बजे से शुरू हुई है जो पहले 3 नवंबर 2023 होनी थी

मिज़ोरम में सत्तारूढ़ दल मिज़ो नेशनल फ़्रंट, ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ज़ेडपीएम) और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है। तीनों दलों ने सभी 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

साल 2018 के चुनाव में मिज़ो नेशनल फ़्रंट ने 26 सीटे जीती थीं। उस समय कांग्रेस केवल पांच सीटे ही जीत सकी थी, जबकि 2013 में कांग्रेस 34 सीटों पर विजयी रही थी।

मिजोरम विधानसभा चुनाव नतीजों की तारीख एक दिन आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर 2023 कर दी गई थी। पहले वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ 3 दिसंबर 2023 को होनी थी।

मिज़ोरम में विपक्षी गठबंधन ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट ने 27 सीटें जीतकर मिज़ोरम में बहुमत हासिल कर लिया है। मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं।

आइजॉल ईस्ट 1 से ज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ज़ेडपीएम) के लालथनसांगा दो हज़ार से अधिक वोटों के अंतर से जीत गए हैं।

ज़ेडपीएम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 40 में से 27 सीटें जीती हैं।

वहीं ज़ोरामथांगा के मिज़ो नेशनल फ़्रंट (एमएनएफ़) ने नौ सीटें जीती हैं। एमएनएफ 1 सीट पर आगे चल रहा है।

बीजेपी के खाते में दो सीटे आई हैं और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।