फ़्लाईदुबई घटना पर ट्रंप ने नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लाईदुबई की घटना को लेकर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की।
ट्रंप ने बुधवार को कहा कि नेतन्याहू ने उन्हें बताया कि क्या हुआ था और विमान में सवार यात्रियों ने उड़ान को बचाने और उसे कंट्रोल में लाने की कोशिश की।
ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बेहद हैरान करने वाली कहानी है। ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद आतंकवादी था या शायद उसका दिमाग ठीक नहीं था।"
उन्होंने उस भारतीय पायलट की भी तारीफ की, जिस पर हमला किया गया था। ट्रंप ने उसे "हीरो" कहा।
दरअसल, ये घटना बुधवार की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट बुधवार को उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब मुड़ गई और वहीं लैंडिंग की।
कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर हमला कर दिया। जिस पायलट पर हमला हुआ, उनका नाम स्मित मच्छर है, जो भारतीय हैं। हालांकि, कथित हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
RELATED NEWS
