युवराज और हेजल फतेहगढ़ साहिब में शादी के बंधन में बंधे

चंडीगढ़, क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच फतेहगढ़ साहिब में शादी के बंधन में बंध गए। इसमें युवराज के करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए।

मंगलवार को होटल ललित में मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इंग्लैंड से टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम भी इसमें शामिल हुई। यहां विराट कोहली ने जमकर डांस भी किया।

फतेहगढ़ साहिब में आनंद कारज हुआ। युवराज और हेजल की शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में गुरुद्वारे में हुई।