भारत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धुले, महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धुले, महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धुले, महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित किया

लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धुले, महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित किया

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का इक्कीसवीं सदी में न्यूक्लियर ऑर्डर के लॉन्च पर भाषण

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह का इक्कीसवीं सदी में न्यूक्लियर ऑर्डर के लॉन्च पर भाषण

कांग्रेस मुख्यालय में मनीष तिवारी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

कांग्रेस मुख्यालय में मनीष तिवारी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

ममता बनर्जी ने पाक के ख़िलाफ़ सेना की एयर स्ट्राइक के मांगे सबूत

भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर सुबूत मांगने का दौर शुरू हो गया है। वायुसेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है।

ममता ने कहा है कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री ने कोई सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई। उन्होंने यह कहते हुए सरकार से ऑपरेशन की जानकारी साझा करने के लिए कहा है। साथ ही, ममता ने राष्ट्रीय मीडिया पर भी सवाल उठाया और कहा कि मीडिया का एक वर्ग युद्ध का माहौल तैयार कर रहा है। मीडिया पर भी नियंत्रण कर लिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि पांच वर्षों में कुछ नहीं किया गया। विपक्षी दलों के साथ बैठक करने की जरूरत भी नहीं समझी गई।

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ममता ने गुरुवार को नवान्न से निकलते वक्त संवाददाताओं से मुखातिब हुई और भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाया और कहा कि इस कार्रवाई में कितने आतंकी मारे गए ? इसका कोई प्रमाण है तो सामने आना चाहिए।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बीते 14 फरवरी को जैश के आत्मघाती आतंकी ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था, जिसमें 44 जवान शहीद हो गए थे। मसूद अजहर के आतंकी संगठन की इस करतूत का जवाब देने के लिए 26 फरवरी की देर रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी की सीमा में घुसकर आसमान से जैश के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। अब इस एयरस्ट्राइक को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार से जवाब मांगा है।

ये सवाल करते हुए ममता ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि मैं न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़ रही थी और उसमें लिखा था कि इस ऑपरेशन में कोई नहीं मारा गया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक मौत की बात कही गई है। इसलिए हम इसकी पूरी जानकारी चाहते हैं। उन्होंने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर चुनाव से पहले जवानों के खून पर राजनीति करने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि जवानों के साथ ऐसा कोई कैसे कर सकता है?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टी की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया

अरुणाचल में हिंसा: लुइज़िन्हो फलेइरो, टकम संजोय और नबाम तुकी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

अरुणाचल में हिंसा: लुइज़िन्हो फलेइरो, टकम संजोय और नबाम तुकी द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता

पवन खेरा ने असम में दुखद मौतों पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

पवन खेरा ने असम में दुखद मौतों पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ड्राइवर की विंडस्क्रीन, कुछ खिड़कियां टूटीं

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गयी जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उस पर पत्थराव किया जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसकी चपेट में आ गया।

सीपीआरओ ने कहा, ''पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के दो सीसे के पैनलों पर लगे। इससे क्षति हुई है।''

बयान के अनुसार, ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है। उसमें कहा गया है, ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।

चिदंबरम ने पीएम किसान योजना को 'वोट के लिए रिश्वत' बताया

भारत में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत करीब एक करोड़ किसानों को दो-दो हजार रुपये का पहला इंस्टॉलमेंट दिए जाने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबरम ने रविवार को इसकी आलोचना करते हुए योजना को 'वोट के लिए रिश्वत' बताया।

पी चिदंबरम ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि निर्वाचन आयोग इसे रोक पाने में असफल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया। आज वह एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किस्त डालेंगे।

चिदंबरम ने ट्वीट किया है, ''आज वोट के लिए नकदी दिवस है। भाजपा सरकार वोट के लिए अधिकारिक रूप से प्रत्येक कृषक परिवार को 2,000 रुपये का रिश्वत देगी।''

उन्होंने लिखा है, ''लोकतंत्र में 'वोट के लिए रिश्वत' से ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं है। सबसे शर्मनाक यह है कि निर्वाचन आयोग वोट के लिए रिश्वत को रोकने में असफल नहीं है।'' कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत अगले दो-तीन दिन में और एक करोड़ किसानों को लाभ दिया जाएगा।