उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लाइव : सीपी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ में रोड शो

लाइव : सीपी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ में रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लाइव : सीपी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

लाइव : सीपी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

उत्तरखण्ड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर सबसे बड़ा खुलासा

झारखंड में गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनने के लिए किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतेश सिंह चौहान ने झारखंड के तत्कालीन भाजपा प्रदेश प्रभारी व उत्तराखण्ड के मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखण्ड में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व उनके साढू व उनके परिजनों  के तेरह बैंक खातों में 25 लाख रुपए जमा कराए थे।

हैरानी वाली बात यह रही कि जिस दौरान यह 25 लाख रुपए जमा कराए गए, उसी समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की कार्यवाही को अमल में लाते हुए 500, 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए थे और एक खाते में दो लाख से ज्यादा की रकम जमा नहीं की जा सकती थी। दूसरी तरफ़ अमृतेश सिंह चौहान द्वारा उत्तराखण्ड के मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दिए गए खातों में 25 लाख रुपए वो भी पुरानी करेंसी में जमा कराए। एक तरफ तो भारत के प्रधानमंत्री काले धन पर लगाम कसने के लिए नोटबंदी कर रहे है, वहीं भाजपा के तत्कालीन झारखंड प्रदेश प्रभारी अपने खातों में 25 लाख जैसी मोटी घूस की रकम मंगवा रहे है, यह भ्रष्टाचार नहीं तो और क्या है?

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतेश सिंह चौहान ने गौ सेवा आयोग  का अध्यक्ष बनने के लिए उत्तराखण्ड सरकार के मौजूदा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई और उन्हें यह भी बताया कि उन्होंने अब तक 25 लाख रुपए सभी उन्हीं खातों में जमा करा दिए है जिनके खाता नंबर उसे दिए गए थे और जिन खातों में पैसा जमा कराया गया, उसकी रसीद भी झारखंड के तत्कालीन भाजपा प्रदेश प्रभारी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नंबर पर व्हाटसएप के माध्यम से भेजी थी।

इसी बीच उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार आने के बाद त्रिवेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। अमृतेश सिंह चौहान को जब गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो उसने त्रिवेन्द्र सिंह रावत से संपर्क साधा, लेकिन जब उसे कोई जवाब नही मिला तो अमृतेश ने कुछ पत्रकारों से संपर्क साधा और बताया कि उसने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को 25 लाख दिए, लेकिन उन्होंने न तो उसे गौ सेवा का अध्यक्ष बनाया और न ही अब वह उसके पैसे लौटा रहे है। अमृतेश ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से व्हाटसएप पर हुई बातचीत व उसके द्वारा उनके बताए खातों में जो पैसे जमा कराए थे, उसकी रसीदें भी उनको उपलब्ध कराई जिन पत्रकारों से अमृतेश ने संपर्क साधा था। इतना ही नहीं, एक पत्रकार से तो उसने फोन पर अपनी व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बारे में सारी जानकारी दी थी कि कैसे उससे पैसे लिए गए और अब जबकि उसका काम नहीं हुआ तो वह उसके पैसे नहीं लौटा रहे है।

इसी बीच इस बात की गूंज जब सरकार के कुछ करीबियों के कानों में पड़ी तो अमृतेश सिंह चौहान को दिल्ली में बुलाकर पैसा दिया गया और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कहने पर अमृतेश चौहान ने रांची में समाचार प्लस के सीईओ उमेश कुमार के खिलाफ फर्जी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद से अमृतेश सिंह चौहान लगातार सीएम आवास में दस्तक दे रहा है और वहां की फोटो भी वह अपने फेसबुक पर अपलोड कर रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि अमृतेश चौहान उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का टूल बनकर आगे आया और उसने एक साजिश के तहत उमेश कुमार पर फर्जी राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया।

उमेश कुमार पर झूठा केस करने वाले का सच

उमेश कुमार पर झूठा केस करने वाले का सच

उमेश कुमार ने सार्वजनिक किया स्टिंग, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

दिल्ली/देहरादून: समाचार प्लस चैनल के मालिक उमेश कुमार ने आज मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने उत्तराखंड के त्रिवेंद्र रावत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें बिना किसी आधार के जेल में बंद करवाया। साथ ही उन्होंने सीएम पर 50 लाख रिश्वत लेने की भी बात कही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उमेश कुमार के इस आरोप पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने उमेश कुमार पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर पिछले साल उन्हें गिरफ्तार करवाया था जिसके बाद आज उमेश कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। उमेश कुमार ने कहा कि बिना किसी जुर्म के उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ एफआईआर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि ''इसमें गिरफ्तारी का जो आधार बताया गया है, वो है कि मैं स्टिंग ऑपरेशन के जरिए त्रिवेंद्र रावत की सरकार गिराने वाला था, कोई बताए कि क्या केवल संभावना के आधार पर किसी की गिरफ्तारी हो सकती है?

इसके बाद गिरफ्तारी के खिलाफ दिए गए कोर्ट के आदेश को भी उमेश कुमार ने मीडिया के सामने रखा।  जिसमें इस गिरफ्तारी को गलत बताया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार और उत्तराखंड पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड में मेरे खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर किया गया और लोकल ट्रेन से मुझे देहरादून से रांची ले जाया गया।

राजद्रोह के मामले में उमेश कुमार ने कहा कि अमृतेश को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाने के लिए त्रिवेंद्र रावत और उसके बीच 50 लाख रिश्वत की बात हुई थी। जिसमें से 25 लाख रुपए नोटबन्दी के दौरान त्रिवेंद्र रावत के खाते में जमा हुए। बता दें कि झारखंड में अमृतेश सिंह चौहान ने उमेश कुमार के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दायर कराया था।

इसके अलावा उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र रावत के भाई और भतीजे का स्टिंग भी मीडिया को दिखाया। जिसमें वे खनन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। उमेश कुमार ने कहा कि इसी सब को छिपाने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने उन्हें जेल में बंद रखा।

वहीं उमेश शर्मा के आरोपों पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विवादित व्यक्ति के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है। वे उस व्यक्ति के बारे में कहकर उसे महत्वता नहीं देना चाहते।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सैलून, रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सैलून, रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया

अमेठी: कृषि में परिवर्तन

अमेठी में जिन जमीनों पर तिनका नहीं उगता था, उनको दूरदर्शी नीतियों और सच्ची नीयत ने अपने मेहनती हाथों से उपजाऊ बनाकर किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव कर दिखाया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया