भारत

भारत में डीजल की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, पेट्रोल उच्चतम स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में डीजल के दाम आज अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। साथ ही पेट्रोल के दाम भी इस साल 29 मई को दर्ज ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं।

भारत की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर रही।

दिल्ली में रविवार को डीजल 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसका पिछला उच्चतम स्तर गत 29 मई को 69.31 रुपये प्रति लीटर रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी।

चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर रही। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 15 पैसे चढ़कर इसकी कीमत 73.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी। यह 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। मुंबई में इसकी रिकॉर्ड कीमत 29 मई को 73.79 रुपये प्रति लीटर रही थी।

पेट्रोल का दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 11-11 पैसे बढ़कर क्रमश: 77.78 रुपये, 85.20 रुपये और 80.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी। इन महानगरों में इसकी अधिकतम कीमत क्रमश: 78.43 रुपये, 86.24 रुपये और 81.43 रुपये प्रति लीटर रही है जो 29 मई को रही थी। कोलकाता में पेट्रोल रविवार को 10 पैसे महंगा होकर 80.71 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां अधिकतम कीमत इस साल 29 मई को 81.06 रुपये प्रति लीटर रही थी।

2019 में बीजेपी को हराने के लिए अजेय गठबंधन बनाया जा सकता है : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने और भारत को भय के शासन से मुक्त कराने के लिए विपक्षी दलों का अजेय गठबंधन बनाया जा सकता है। हालांकि चिदंबरम ने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया कि गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह पूछना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हम पहले गठबंधन बना लें और चुनाव हो जाए। आप पटकथा लिखे जाने से पहले जवाब जानना चाहते हैं।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा कि सभी विपक्षी दल जिस सबसे महत्वपूर्ण सवाल पर एकमत हैं, वह है कि भाजपा को हराया जाना चाहिए।

चिदंबरम ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, इस विषय पर तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि सरीखे कई राज्यों में विचारों में एकरूपता है। यह एकरूपता ही विपक्षी पार्टियों को साथ में लाएगी और राज्यवार गठबंधन बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार हम देश में जनता के बड़े वर्ग में डर की भावना देख रहे हैं।

चिदंबरम ने कहा, दलित डर में रहते हैं, मुस्लिम डर में रहते हैं, महिलाएं डर में रहती हैं, प्रेस डर में है।

उन्होंने कहा, हम स्वीकार्य लोकतांत्रिक अधिकारों और लोकतांत्रिक पदों से दूर जा रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक प्रवृत्ति है। हम आजादी (अंग्रेजों से) चाहते थे क्योंकि हम बिना डर के रहना चाहते थे और आज देश का बड़ा वर्ग डर में रह रहा है और इसे समाप्त करना होगा। क्या कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में कर्नाटक वाला मॉडल अपनाएगी जहां उसने सबसे बड़ा दल होने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद जेडीएस को दे दिया, इस पर पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को देने की स्थिति में तेलंगाना राष्ट्र समिति और तृणमूल कांग्रेस जैसे कुछ दलों के सहज नहीं होने की खबरों के बारे में पूछने पर चिदंबरम ने कहा कि चुनाव तक इंतजार करना ठीक होगा।

मोदी सरकार की डीएनए विधेयक पर अभिषेक सिंघवी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

मोदी सरकार की डीएनए विधेयक पर अभिषेक सिंघवी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय पत्रकारों के एसोसिएशन, लंदन के साथ बातचीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय पत्रकारों के एसोसिएशन, लंदन के साथ बातचीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित किया

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का कैथल, हरियाणा में भाषण

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का कैथल, हरियाणा में भाषण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बुसेरियस समर स्कूल, हैम्बर्ग, जर्मनी में बातचीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बुसेरियस समर स्कूल, हैम्बर्ग, जर्मनी में बातचीत

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बातचीत

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बातचीत

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बर्लिन, जर्मनी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बर्लिन, जर्मनी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस को संबोधित किया 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्ट्रैटेजिक स्टडीज में भाषण

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्ट्रैटेजिक स्टडीज में भाषण