भारत

करुणानिधि नहीं रहे, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि का मंगलवार शाम निधन हो गया। करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। करुणानिधि का बुधवार शाम को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के नेताओं ने दुख जाहिर किया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह चेन्नई जाएंगे।

कांग्रेस प्रेजिडेंट राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक के साथ चेन्नई जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने करुणानिधि के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ''भारत ने अपना एक महान बेटा खो दिया।''

करुणानिधि के बेटे स्टालिन ने समर्थकों से शांति बनाए रखने के लिए कहा है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करुणानिधि को श्रद्धांजलि देने  चेन्नई जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी करुणानिधि के निधन पर दुख जताया।

मेरी जिंदगी में आज का दिन काला दिन है। इस दिन को मैं कभी नहीं भूल सकता, क्योंकि आज मैंने अपने कलइनार को खो दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं : रजनीकांत

तमिलनाडु में बुधवार को पूरे राज्य में छुट्टी घोषित की गई।

तमिलनाडु में कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की सेवा अस्थाई तौर पर रोक दी गई है।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने करुणानिधि के निधन पर कहा, ''एम करुणानिधि के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। 'कलैनार' के नाम से लोकप्रिय वह एक सुदृढ़ विरासत छोड़ कर जा रहे हैं जिसकी बराबरी सार्वजनिक जीवन में कम मिलती है। उनके परिवार के प्रति और लाखों चाहने वालों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।''

पीएम मोदी ने करुणानिधि के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने कहा, ''करुणानिधि के निधन से दुखी हूं। वह भारत के वरिष्ठतम नेता थे।''

कावेरी अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक करुणानिधि का शाम 6.10 बजे निधन हो गया।

करुणानिधि की मृत्यु के बारे में जानने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चेन्नई रवाना।

अस्पताल के बाहर समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल।

तमिलनाडु के सभी जिलों में डीजीपी ने सर्कुलर जारी कर सुरक्षा बढ़ाने को कहा। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित पुलिस तैनात करने को कहा।

MDMK फाउंडर वाइको भी कावेर अस्पताल में मौजूद हैं. उनके अलावा तमिलनाडु कांग्रेस के नेता एलनगोव और एक्टर उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद हैं।

डीएमके प्रमुख करुणानिधि ने 14 साल की उम्र में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह इकलौते ऐसे नेता हैं, जो पिछले 50 साल से पार्टी प्रमुख हैं।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वेलु नारायणस्वामी कावेरी अस्पताल पहुंचे हैं।

कावेरी अस्पताल के बाहर इकट्ठा समर्थकों में शामिल एक महिला ने करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन से कहा कि वह चिंता न करें।

एनआरसी: सुप्रीम कोर्ट ने एनआरसी संयोजक प्रतीक हजेला व रजिस्ट्रार जनरल को फटकारा

भारत में सुप्रीम कोर्ट ने असम के एनआरसी समन्वयक प्रतीक हाजेला और आरजीआई शैलेश के राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) के मुद्दे पर फटकारते हुए मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने आरजीआई और एनआरसी समन्वयक से कहा कि इस बात को नहीं भूलें कि आप अदालत के अधिकारी हैं। आपका काम आदेशों का पालन करना है। आप कैसे इस तरह से प्रेस में जा सकते हैं। आप कोर्ट के अवमानना के दोषी हैं। कोर्ट ने समाचार पत्रों की खबरों का जिक्र करते हुए मीडिया को बयान जारी करने के एनआरसी संयोजक और भारत के महापंजीयक के अधिकार पर सवाल उठाये।

उल्लेखनीय है कि एनआरसी में कुल 3,29,91,384 आवेदकों में से अंतिम मसौदे में शामिल किए जाने के लिए 2,89,83,677 लोगों को योग्य पाया गया है। इस दस्तावेज में 40.07 लाख आवेदकों को जगह नहीं मिली है। यह 'ऐतिहासिक दस्तावेज' असम का निवासी होने का प्रमाण पत्र होगा।

आपको बता दें कि 1951 के बाद से भारत में पहली बार अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए इस तरह का कोई लिस्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इस लिस्ट के जारी होने के बाद बांगलादेश से हो रहे अवैध प्रवास को रोकने में मदद मिलेगी। इस लिस्ट में 25 मार्च 1971 से पहले से रह रहे लोगों को ही असम का नागरिक माना गया है।

लेकिन एनआरसी पर सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष ने इस पर कई गंभीर सवाल उठाये हैं और 40 लाख लोगों को इस लिस्ट से निकाले जाने पर इसकी कड़ी आलोचना की है। इन 40 लाख लोगों में सबसे बड़ी संख्या बंगाल के निवासियों की है। दूसरे नंबर पर बिहार, तीसरे पर चंडीगढ़, चौथे पर मणिपुर और पांचवें पर मेघालय के उन निवासियों की है जो चाय बागान में काम करने के दौरान असम में बस गए थे। और भी चौंकाने वाले खुलासे हुए है जिसे सुनकर ताज्जुब होता है। असम के एनआरसी लिस्ट में बाप का नाम है तो बेटा का नहीं, पति का नाम है तो पत्नी का। इसे आप क्या कहेंगे? गंभीर भ्रष्टाचार या गंभीर अनियमितता या गहरी साजिश!

भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। भारत राज्यों का संघ है। भारत में संघवाद है। जिस तरह से असम के एनआरसी लिस्ट से दूसरे राज्यों के निवासियों को निकाला गया है। यह भारतीय संघवाद पर हमला है और निश्चित तौर पर इसके गंभीर परिणाम होंगे। इसका असर अन्य राज्यों पर भी पड़ना तय है। 

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक: संसद भवन में मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक: संसद भवन में मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

संविधान 123 वें संशोधन विधेयक, 2017 पर मधुसूदन मिस्त्री की टिप्पणी

संविधान 123 वें संशोधन विधेयक, 2017 पर मधुसूदन मिस्त्री की टिप्पणी

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2018 पर मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2018 पर मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण

बीके हरिप्रसाद की संविधान (123 वें संशोधन) विधेयक, 2017 पर टिप्पणी

बीके हरिप्रसाद की संविधान (123 वें संशोधन) विधेयक, 2017 पर टिप्पणी

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर केसी वेणुगोपाल का भाषण

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर केसी वेणुगोपाल का भाषण

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर रविनीत सिंह का भाषण

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर रविनीत सिंह का भाषण

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का स्पीच

संसद का मानसून सत्र: तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामलों पर दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का स्पीच

संसद का मानसून सत्र: मुजफ्फरपुर आश्रय घर बलात्कार पर रणजीत रंजन का भाषण

संसद का मानसून सत्र: मुजफ्फरपुर आश्रय घर बलात्कार पर रणजीत रंजन का भाषण