भारत

स्विस बैंकों में धन: भारत 88वें स्थान से 73वें स्थान पर पहुंचा

स्विस बैंकों में किसी देश के नागरिक और कंपनियों द्वारा धन जमा कराने के मामले में 2017 में भारत 73वें स्थान पर पहुंच गया। इस मामले में ब्रिटेन शीर्ष पर बना हुआ है। वर्ष 2016 में भारत का स्थान इस मामले में 88वां था।

हाल में जारी स्विस नेशनल बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और यह करीब 7,000 करोड़ रुपये हो गयी। 2016 में इसमें 44 फीसदी की गिरावट आई थी और भारत का स्थान 88 वां था।

इस सूची में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का स्थान भारत से एक ऊपर यानी 72 वां हो गया है। हालांकि यह उसके पिछले स्थान से एक कम है क्योंकि उसके द्वारा जमा किए जाने वाले धन में 2017 के दौरान 21 फीसदी कमी आयी है। स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट में इस धन को उसकी ग्राहकों के प्रति देनदारी के रुप में दिखाया गया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं होता कि इसमें से कितना कथित कालाधन है।

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक द्वारा इन आधिकारिक आंकड़ों को सालाना आधार पर जारी किया जाता है। इन आंकड़ों में भारतीयों, अनिवासी भारतीयों और अन्य द्वारा अन्य देशों से इकाइयों के नाम पर जमा कराया गया धन शामिल नहीं है। अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि भारतीय और अन्य देशों के लोग अपनी अवैध कमाई को स्विस बैंकों में जमा कराते हैं, जिसे टैक्स से बचने की सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है।

हालांकि स्विट्जरलैंड ने भारत समेत कई देशों के साथ स्वत: सूचना साझा करने की संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे अब भारत को अगले साल जनवरी से स्विस बैंक में धन जमा करने वालों की जानकारी स्वत: मिलना शुरु हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि धन के हिसाब से 2015 में भारत का स्थान इस सूची में 75 वां और 2014 में 61वां था। ब्रिटेन इस सूची में पहले और अमेरिका दूसरे स्थान पर है।

शीर्ष दस देशों की सूची में वेस्ट इंडीज, फ्रांस, हांगकांग, बहामास, जर्मनी, गुएर्नसे, लक्जमबर्ग और केमैन आईलैंड शामिल है। ब्रिक्स देशों की सूची में चीन का स्थान 20वां, रूस का 23वां, ब्राजील का 61वां, दक्षिण अफ्रीका का 67वां है। पड़ोसी मुल्कों में मॉरीशस का स्थान 77वां , बांग्लादेश का 95वां, श्रीलंका का 108वां, नेपाल का 112वां और अफगानिस्तान का 155वां स्थान है।

वर्ष 1996 से 2007 के बीच भारत इस सूची में शीर्ष 50 देशों में शामिल था। उसके बाद 2008 में वह 55वें, 2009 और 2010 में 59वें, 2011 में 55वें, 2012 में 71वें और 2013 में 58वें स्थान पर रहा।

असफल जीएसटी: पी चिदंबरम, मनप्रीत बादल और गौरव वल्लभ द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

असफल जीएसटी: पी चिदंबरम, मनप्रीत बादल और गौरव वल्लभ द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा 50 प्रतिशत बढ़ा : प्रियंका चतुर्वेदी और गौरव वल्लभ द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा 50 प्रतिशत बढ़ा : प्रियंका चतुर्वेदी और गौरव वल्लभ द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

प्रेस ब्रीफिंग के मुख्य अंश

- स्विस बैंकों में भारतीय धन की वृद्धि के बाद, हम फिर से पूछते हैं, हमारा वित्त मंत्री कौन है? सरकार क्यों है? आम आदमी की कीमत पर इन काले धन जमाकर्ताओं की रक्षा क्यों की जा रही है?

- मैं इस देश के असली और नकली वित्त मंत्री को याद दिलाना चाहता हूँ कि नोटबंदी ने पीएम मोदी के 'सूट-बूट' वाले दोस्तों को काले धन को सफेद में बदलने में मदद की। हमने अमित शाह और सहकारी बैंकों के मामले में सबसे बड़ा उदाहरण देखा है।

- क्या पीएम और एफएम हमें जवाब देंगे कि वे अपने दोस्तों का बचाव क्यों कर रहे हैं जो विदेशी बैंक खाते धारण कर रहे हैं?

रुपया सबसे निम्न स्तर पर : कांग्रेस मुख्यालय में आरपीएन सिंह द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

रुपया सबसे निम्न स्तर पर : कांग्रेस मुख्यालय में आरपीएन सिंह द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस मुख्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा वक्तव्य का जवाब दिया

प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस मुख्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक पर भाजपा वक्तव्य का जवाब दिया। 

सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो: कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

सर्जिकल स्ट्राइक वीडियो: कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

मोदी शासनकाल के दौरान स्विस बैंकों में भारतीयों की संपत्ति में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई

मोदी शासनकाल में भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन 50 फीसदी बढ़ गया है। चार साल में पहली बार स्विस बैंक में जमा धन बढ़ कर पिछले साल एक अरब स्विस फैंक (7,000 करोड़ रुपये) के दायरे में पहुंच गया है। यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

स्विट्जर लैंड के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों में यह बात सामने आयी है। इसके अनुसार, भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50 फीसदी से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपये (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया।

इससे पहले तीन साल यहां के बैंकों में भारतीयों के जमा धन में लगातार गिरावट आई थी। अपनी बैंकिंग गोपनीयता के लिए पहचान बनाने वाले स्विट्जर लैंड में भारतीयों के जमाधन में ऐसे समय दिखी बढ़ोत्तरी हैरान करने वाली है, जबकि भारत सरकार विदेशों में कालाधन रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है।

स्विस नेशनल बैंक (एस एन बी) के सालाना आंकड़ों के अनुसार, स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 मिलियन फ्रेंक (लगभग 4500 करोड़ रुपये) रह गया। यह राशि 1987 से इस आंकड़े के प्रकाशन की शुरुआत के बाद से सबसे कम थी।

एस एन बी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में सीधे तौर पर रखा गया धन 2017 में लगभग 6891 करोड़ रुपये (99.9 मिलियन फ्रेंक) हो गया। वहीं प्रतिनिधियों या धन प्रबंधकों के जरिए रखा गया धन इस दौरान 112 करोड़ रुपये (1.62 मिलियन फ्रेंक) रहा।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, स्विस बैंक खातों में जमा भारतीयों के धन में ग्राहक जमाओं के रूप में 3200 करोड़ रुपये, अन्य बैंको के जरिए 1050 करोड़ रुपये शामिल है। इन सभी मदों में भारतीयों के धन में आलोच्य साल में बढ़ोत्तरी हुई।

स्विस बैंक खातों में रखे भारतीयों के धन में 2011 में इसमें 12 फीसदी, 2013 में 43 फीसदी, 2017 में इसमें 50.2 फीसदी की वृद्धि हुई। इससे पहले 2004 में यह धन 56 फीसदी बढ़ा था। एस एन बी के ये आंकड़े ऐसे समय में जारी किए गए हैं, जबकि कुछ महीने पहले ही भारत और स्विटजरलैंड के बीच सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान की एक नयी व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य काले धन की समस्या से निजात पाना है।

इस बीच स्विटजरलैंड के बैंकों का मुनाफा 2017 में 25 फीसदी बढ़कर 9.8 अरब फ्रेंक हो गया। हालांकि इस दौरान इन बैंकों के विदेशी ग्राहकों की जमाओं में गिरावट आई। इससे पहले 2016 में यह मुनाफा घटकर लगभग आधा 7.9 अरब फ्रेंक रह गया था।

शराब नीति में पलटी मारी व कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया

शराब नीति में पलटी मारी व कानून व्यवस्था पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया।

रक्षा बजट: कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

रक्षा बजट: कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

झारखण्ड : पुलिस ने बल प्रयोग कर घाघरा गांव खाली कराया, कई आदिवासी घायल

झारखंड के खूंटी के घाघरा गांव में रैफ के जवान पहुँच चुके हैं, जवानों के गांव में पहुँचते ही पत्थलगड़ी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रबर बुलेट और आंसूगैस के गोले छोड़े। इसके बाद पत्थलगड़ी समर्थक पीछे हटे गए। साथ ही पुलिस ने घाघरा गांव को खाली करा दिया है।

उधर, अगवा तीनों जवान अभी तक पत्थलगड़ी समर्थकों के कब्जे में हैं। अगवा पुलिसकर्मियों में सुबोध कुजूर, विनोद केरकेट्टा और सियोन सुरीन शामिल हैं।

हमलावरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी लोग तीर व धनुष, टांगी व फरसा और लाठी आदि पारंपरिक हथियारों से लैस थे। बताते चलें कि झारखंड के खूंटी में पत्थलगड़ी समर्थकों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद करिया मुंडा के तीन अंगरक्षकों का अपहरण कर लिया था।

इससे पहले, कड़िया मुंडा और उनके पुत्र अभी दिल्ली में हैं, जबकि बहू आवास के अंदर थी। हमलावरों ने कड़िया मुंडा के परिजनों अथवा आसपास के ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

हमले के समय आवास में तैनात अंगरक्षक बैजू उरांव ने आवास का ग्रिल बंद कर लिया था जिसके कारण पत्थलगड़ी समर्थक आवास के अंदर नहीं पहुंच सके।

पत्थलगड़ी समर्थकों का आतंक इतना ज्यादा है कि शाम के पांच बजे तक पुलिस कड़िया मुंडा के आवास पर नहीं पहुंची थी, जबकि खूंटी जिला मुख्यालय से चांडडीह की दूरी मात्र छह किलोमीटर है। शाम पांच बजे के बाद पुलिस बल बड़ी संख्या में चांडडीह के लिए रवाना हुआ। पुलिस बल के साथ खूंटी के उपायुक्त और एस पी भी शामिल थे।

सांसद व पूर्व लोकसभा उपाध्‍यक्ष कड़िया मुंडा की भाभी चीरेश्वरी देवी ने बताया कि हमले के समय तीनों अंगरक्षक सादे पोशाक में घर के बाहर बैठे थे। हमलावर उन्हें घसीटते हुए ले गये। उन्होंने हथियार ले जाते हुए नहीं देखा।

लेकिन कड़िया मुंडा के अंगरक्षक बैजू उरांव ने बताया कि जवानों के कमरे में पांच इंसास राइफलें थीं। इनमें से केवल एक ही राइफल बची हुई है। इसका मतलब है कि चार इंसास राइफल पत्थलगड़ी समर्थक लूटकर ले गये हैं। बैजू उरांव ने हमले के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। वहां से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर घाघरा गांव में पत्थलगड़ी के बाद सभा चल रही थी।

गांव में चर्चा थी कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने अगवा अंगरक्षकों को घाघरा गांव के सभास्थल के पास ही बैठा कर रखा था।

दरअसल, पुलिस सोमवार की देर रात से ही पत्थलगड़ी समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के मूड में थी। मंगलवार को तड़के तीन बजे पुलिस ने मुरहू प्रखंड स्थित गांव उदीबुरू में युसुफ पूर्ति के घर छापा मारा। युसुफ पूर्ति को छापामारी की भनक लग गई थी और वह वहां से निकल गया।

युसुफ पूर्ति का आरोप है कि पुलिस ने उसके घर में काफी तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

मंगलवार को खूंटी प्रखंड के ही घाघरा गांव में पत्थलगड़ी होने वाली थी। इस कार्यक्रम में पत्थलगड़ी समर्थकों के नेता युसुफ पूर्ति और जॉन जुनास तिड़ू को भी भाग लेना था। इस कार्यक्रम को रोकने और दोनों नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस घाघरा की तरफ रवाना हुई। बीच रास्ते में कड़िया मुंडा का गांव चांडडीह है। वहीं पुलिस की पत्थलगड़ी समर्थकों से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने समर्थकों को वापस लौट जाने के लिए कहा, लेकिन समर्थक अड़ गये तो पुलिस ने पत्थलगड़ी समर्थकों पर लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस खूंटी लौट आई।

इधर वहां पत्थल गड़ी समर्थक फिर से जुटे। वहां उन्हें पता चला कि लाठी चार्ज करने वाला एक पुलिसकर्मी कड़िया मुंडा के घर आया है। उसे खोजते हुए पत्थलगड़ी समर्थक कड़िया मुंडा के आवास पर पहुंचे। इसके बाद वे लोग वहां तैनात पुलिस के जवानों को घसीटते हुए लेकर चले गये।

पत्थलगड़ी समर्थकों के नेता युसुफ पूर्ति से इस मामले में पूछे जाने पर कहा कि वे जवान सुरक्षित हैं और उन्हें ग्रामसभा ने अपनी कस्टडी में लिया है।

बता दें कि झारखंड के कई आदिवासी इलाकों में इन दिनों पत्थलगड़ी की मुहिम छिड़ी हुई है। यहां ग्रामसभाओं में आदिवासी पत्थलगड़ी के माध्यम से स्वशासन की मांग कर रहे हैं। कई गांवों में आदिवासी, पत्थलगड़ी कर 'अपना शासन, अपनी हुकूमत' की मांग कर रहे हैं। सिर्फ इताना ही नहीं, ग्राम सभाएं अब फरमान तक जारी करने लगी है। इसके अलावा पहले भी कई गांवों में पुलिस वालों को घंटों बंधक बना लिए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

आदिवासी समुदाय और गांवों में विधि-विधान और संस्कार के साथ पत्थलगड़ी (बड़ा शिलालेख गाड़ने) की परंपरा पुरानी है। इनमें मौजा, सीमाना, ग्रामसभा और अधिकार की जानकारी रहती है। वंशावली, पुरखे तथा मरनी (मृत व्यक्ति) की याद संजोए रखने के लिए भी पत्थलगड़ी की जाती है। कई जगहों पर अंग्रेजों और दुश्मनों के खिलाफ लड़कर शहीद होने वाले वीर सूपतों के सम्मान में भी पत्थलगड़ी की जाती रही है।