भारत

झारखंड: करिया मुंडा के तीन अंगरक्षकों का अपहरण, घाघरा गांव के भीतर पुलिस घुस सकती है

भारत में झारखंड के खूंटी में पत्थलगड़ी समर्थकों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद करिया मुंडा के तीन अंगरक्षकों का अपहरण कर लिया था। तीनों अंगरक्षकों को घाघरा गांव ले जाया गया है, जहां उन्हें ग्रामसभा में रखा गया है। अपहरण अन्नीगड़ा गांव स्थित सांसद के घर से किया गया।

इस बीच, घाघरा गांव के बाहर रैफ के जवान पहुँच चुके हैं, थोड़ी देर में गांव के भीतर पुलिस घुस सकती है। वहीं अगवा तीनों अंगरक्षक अभी तक पथलगड़ी समर्थकों के कब्जे में हैं। अगवा पुलिसकर्मियों में सुबोध कुजूर, विनोद केरकेट्टा और सियोन सुरीन शामिल हैं।

हमलावरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी लोग तीर व धनुष, टांगी व फरसा और लाठी आदि पारंपरिक हथियारों से लैस थे।

इससे पहले, कड़िया मुंडा और उनके पुत्र अभी दिल्ली में हैं, जबकि बहू आवास के अंदर थी। हमलावरों ने कड़िया मुंडा के परिजनों अथवा आसपास के ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

हमले के समय आवास में तैनात अंगरक्षक बैजू उरांव ने आवास का ग्रिल बंद कर लिया था जिसके कारण पत्थलगड़ी समर्थक आवास के अंदर नहीं पहुंच सके।

पत्थलगड़ी समर्थकों का आतंक इतना ज्यादा है कि शाम के पांच बजे तक पुलिस कड़िया मुंडा के आवास पर नहीं पहुंची थी, जबकि खूंटी जिला मुख्यालय से चांडडीह की दूरी मात्र छह किलोमीटर है। शाम पांच बजे के बाद पुलिस बल बड़ी संख्या में चांडडीह के लिए रवाना हुआ। पुलिस बल के साथ खूंटी के उपायुक्त और एस पी भी शामिल थे।

सांसद व पूर्व लोकसभा उपाध्‍यक्ष कड़िया मुंडा की भाभी चीरेश्वरी देवी ने बताया कि हमले के समय तीनों अंगरक्षक सादे पोशाक में घर के बाहर बैठे थे। हमलावर उन्हें घसीटते हुए ले गये। उन्होंने हथियार ले जाते हुए नहीं देखा।

लेकिन कड़िया मुंडा के अंगरक्षक बैजू उरांव ने बताया कि जवानों के कमरे में पांच इंसास राइफलें थीं। इनमें से केवल एक ही राइफल बची हुई है। इसका मतलब है कि चार इंसास राइफल पत्थलगड़ी समर्थक लूटकर ले गये हैं। बैजू उरांव ने हमले के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। वहां से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर घाघरा गांव में पत्थलगड़ी के बाद सभा चल रही थी।

गांव में चर्चा थी कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने अगवा अंगरक्षकों को घाघरा गांव के सभास्थल के पास ही बैठा कर रखा था।

दरअसल, पुलिस सोमवार की देर रात से ही पत्थलगड़ी समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के मूड में थी। मंगलवार को तड़के तीन बजे पुलिस ने मुरहू प्रखंड स्थित गांव उदीबुरू में युसुफ पूर्ति के घर छापा मारा। युसुफ पूर्ति को छापामारी की भनक लग गई थी और वह वहां से निकल गया।

युसुफ पूर्ति का आरोप है कि पुलिस ने उसके घर में काफी तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

मंगलवार को खूंटी प्रखंड के ही घाघरा गांव में पत्थलगड़ी होने वाली थी। इस कार्यक्रम में पत्थलगड़ी समर्थकों के नेता युसुफ पूर्ति और जॉन जुनास तिड़ू को भी भाग लेना था। इस कार्यक्रम को रोकने और दोनों नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस घाघरा की तरफ रवाना हुई। बीच रास्ते में कड़िया मुंडा का गांव चांडडीह है। वहीं पुलिस की पत्थलगड़ी समर्थकों से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने समर्थकों को वापस लौट जाने के लिए कहा, लेकिन समर्थक अड़ गये तो पुलिस ने पत्थलगड़ी समर्थकों पर लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस खूंटी लौट आई।

इधर वहां पत्थलगड़ी समर्थक फिर से जुटे। वहां उन्हें पता चला कि लाठी चार्ज करने वाला एक पुलिसकर्मी कड़िया मुंडा के घर आया है। उसे खोजते हुए पत्थलगड़ी समर्थक कड़िया मुंडा के आवास पर पहुंचे। इसके बाद वे लोग वहां तैनात पुलिस के जवानों को घसीटते हुए लेकर चले गये।

पत्थलगड़ी समर्थकों के नेता युसुफ पूर्ति से इस मामले में पूछे जाने पर कहा कि वे जवान सुरक्षित हैं और उन्हें ग्रामसभा ने अपनी कस्टडी में लिया है।

बता दें कि झारखंड के कई आदिवासी इलाकों में इन दिनों पत्थलगड़ी की मुहिम छिड़ी हुई है। यहां ग्रामसभाओं में आदिवासी पत्थलगड़ी के माध्यम से स्वशासन की मांग कर रहे हैं। कई गांवों में आदिवासी, पत्थलगड़ी कर 'अपना शासन, अपनी हुकूमत' की मांग कर रहे हैं। सिर्फ इताना ही नहीं, ग्राम सभाएं अब फरमान तक जारी करने लगी है। इसके अलावा पहले भी कई गांवों में पुलिस वालों को घंटों बंधक बना लिए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

आदिवासी समुदाय और गांवों में विधि-विधान और संस्कार के साथ पत्थलगड़ी (बड़ा शिलालेख गाड़ने) की परंपरा पुरानी है। इनमें मौजा, सीमाना, ग्रामसभा और अधिकार की जानकारी रहती है। वंशावली, पुरखे तथा मरनी (मृत व्यक्ति) की याद संजोए रखने के लिए भी पत्थलगड़ी की जाती है। कई जगहों पर अंग्रेजों और दुश्मनों के खिलाफ लड़कर शहीद होने वाले वीर सूपतों के सम्मान में भी पत्थलगड़ी की जाती रही है।

मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं : कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

मोदी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं : कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

बैंक लूट घोटाला: कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

बैंक लूट घोटाला: कांग्रेस मुख्यालय में रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण एयर इंडिया की 23 उड़ानें लेट हुईं

भारत में एयर इंडिया के सर्वर का सिस्टम फेल होने से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर इंडिया की 23 उड़ानों में देरी हो गई।

एयरलाइन एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को चेक-इन सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के बाद आई जी आई एयरपोर्ट सहित सभी नेटवर्क पर एयर इंडिया की लगभग दो दर्जन उड़ानों में देरी हुई थी।

सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण 23 उड़ानों के प्रस्थान के समय प्रभावित हुए और फ्लाइट्स ने 15-30 मिनट तक की देरी से उड़ान भरी।

प्रवक्ता ने कहा कि सॉफ्टवेयर से संबंधित यह गड़बड़ी 1 बजे से 2.30 बजे तक बनी रही। इस दौरान, चेक-इन और अन्य सेवाओं को मैन्युअल रूप से संभाला गया।

गौरतलब है कि एयर इंडिया का सॉफ्टवेयर एस आई टी ए द्वारा मैनेज किया जाता है, जो कि वैश्विक एयरलाइंस आई टी सर्विसेज सॉल्यूशंस प्रमुख है और चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज ट्रैकिंग तकनीक प्रदान करता है।

बैंक घोटाला: कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेरा द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

बैंक घोटाला: कांग्रेस मुख्यालय में पवन खेरा द्वारा एआईसीसी प्रेस ब्रीफिंग

बैकफुट पर हरियाणा सरकार: कॉमनवेल्थ गेम्स विजेताओं को पूरी इनामी राशि मिलेगी

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को पूरी सम्मान राशि दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खेल विभाग की फाइल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसकी जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को ट्वीट करके दी।

पहले राज्य सरकार ने फैसला किया था कि जो खिलाड़ी विभिन्न मंत्रालयों की ओर से खेले हैं, उन्हें मंत्रालय से मिली अवॉर्ड राशि काटकर सम्मानित किया जाएगा। इसका विरोध होने पर सरकार को सम्मान समारोह भी रद्द करना पड़ा था।

विरोध के बाद 10 जून को अनिल विज ने कहा था कि पूरी इनामी राशि देने के संबंध में फाइल मुख्यमंत्री को भेजी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के 38 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 22 ने (9 गोल्ड, 6 सिल्वर, 7 कांस्य) मेडल जीते थे। इनमें 11 ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया, जबकि बाकी 11 विभिन्न मंत्रालयों या उपक्रमों की ओर से खेले थे।

हरियाणा सरकार के इस आदेश के बाद अब दोबारा सम्मान समारोह होगा। इसमें कुल 90 खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स के 22 पदक विजेता, 16 प्रतिभागी खिलाड़ी हैं। शेष 60 खिलाड़ी हरियाणा की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता हैं। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 1.5 करोड़, सिल्वर मेडल विजेता को 75 लाख और ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ी को 50 लाख रुपये की राशि दी जानी है। सम्मान समारोह की तारीख अब तय नहीं है।

पूर्व कांग्रेस सरकार और भाजपा कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 207 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देने का काम इसी माह शुरू होगा। इनकी फाइल सीएम से अप्रूव हो गई है। करीब 300 खिलाड़ियों के आवेदन आए थे। 207 के आवेदन सही पाए गए।

लालू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली, 3 जुलाई तक जमानत अवधि बढ़ी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र की औपबंधिक जमानत की अवधि तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई है। जमानत की अवधि बढ़ाते हुए कोर्ट ने 29 जून तक मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। दोनों बीमार हैं और दोनों का ईलाज चल रहा है। शुक्रवार को दोनों की ओर से जमानत की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया था।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की औपबंधिक जमानत की अवधि 29 जून को समाप्त हो रही थी। उनकी तरफ से अवधि बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा गया है कि उनका प्लेटलेट कम हो गया है। शुगर बढ़ा हुआ है। ब्लड प्रेशर भी है। मुंबई के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, अभी स्थिति ठीक नहीं है और लंबे इलाज की जरूरत है। इस कारण उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई जाए। इस आग्रह को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी एन पटेल की अदालत ने स्वीकार करते हुए तीन जुलाई तक अवधि बढ़ा दी और 29 जून को सुनवाई निर्धारित की।

वडोदरा के स्कूल में छात्र की हत्या, वॉशरूम में मिला शव

गुजरात के वडोदरा में एक स्कूल के वॉशरूम में 9 वीं क्लास के छात्र की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि छात्र की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस मामले की जांच की जा रही है।

वडोदरा के पुलिस कमिशनर ने कहा कि घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लड़कों का पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये साफ हो  चुका है कि उन चार लड़कों में से किसी एक 10वीं के छात्र ने ही बच्चे का मर्डर किया है और बाकी बचे तीन छात्रों में से किसी एक ने उसकी मदद की है। सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

वडोदरा के भारतीय विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया है, जब स्कूल के वॉशरूम में एक 9 वीं क्लास के छात्र का शव खून से लथपथ मिला।

खबरों की मानें तो देव भागवद नाम के इस छात्र की स्कूल के ही दो अन्य छात्रों से झड़प हो गई थी।

आरोप है कि इसके बाद उन्होंने भागवद् पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अफरातफरी में दोनों छात्र उसका शव स्कूल वॉशरूम में फेंककर चले गए। खबरों की मानें तो भागवद् अभी इस स्कूल में नया था और ये झड़प कुछ दिन पहले हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्कूल बैग से तीन चाकू और चिली पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक अधिकारी के मुताबिक, यह पूर्वनियोजित हत्या प्रतीत होती है। छात्रों के बैग से चाकू के अलावा मिर्ची पाउडर का पानी भी मिला।

इससे पहले दिल्ली से सटे गुरूग्राम के एक स्कूल में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। स्कूल के वॉशरूम में एक बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, आजादी के बाद देश में विमुद्रीकरण सबसे बड़ी धोखाधड़ी थी

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, आजादी के बाद देश में विमुद्रीकरण सबसे बड़ी धोखाधड़ी थी।

प्रमोद तिवारी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया

प्रमोद तिवारी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया।